हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 May 2022

खंड शिक्षाधिकारियों को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया तो कार्रवाई


प्रयागराज: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानान्तरित खंड शिक्षाधिकारियों को कार्यभार न कराने पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने 25 मई को सभी बीएसए को पत्र लिखकर ने साफ किया है कि विभिन्न खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाएं 19 मई को खारिज हो चुकी हैं। लिहाजा स्थानान्तरित बीईओ को 28 मई तक कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराने की कार्रवाई नहीं की तो संबंधित बीएसए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रकरण शासन को संदर्भित कर दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more