हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 May 2022

प्रैक्टिकल का अंक अपलोड नहीं किया तो रुक जाएगा रिजल्ट

गोरखपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने का स्कूलों को आखिरी मौका दिया है। जिले के 117 स्कूलों को पत्र भेजकर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि वह निर्धारित तिथि पांच जून तक छूटे विद्यार्थियों के अंक अपलोड नहीं करते हैं तो उनका रिजल्ट रुक जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।

बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि के तहत 10वीं के छूटे विद्यार्थियों के टर्म एक व दो के आंतरिक मूल्यांकन के अंक जहां 31 मई तक अपलोड करने होंगे। वहीं 12वीं के छूटे विद्यार्थियों के टर्म एक व दो के प्रायोगिक परीक्षा के अंक पांच जून तक बोर्ड को भेजने होंगे। 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल विषयों को छोड़ शेष सभी विषयों में 20 नंबर प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन किया जाता है। प्रैक्टिकल 20 व 30 नंबर का होता है।

जून के अंत तक आ सकता है रिजल्ट: सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक जून के अंत तक बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा के साथ ही बोर्ड ने कापियों का मूल्यांकन शुरू करा दिया है।

वर्तमान में जिले में 13 मूल्यांकन केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन चल रहा है।

सीबीएसई ने प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने के लिए स्कूलों को एक आखिरी मौका दिया है। अंक अपलोड करने के लिए शुक्रवार से बोर्ड ने पोर्टल खोल दिया है, ताकि निर्धारित तिथियों के अंदर स्कूल नंबर अपलोड कर दें, इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिलेगा।

अजीत दीक्षित, जिला समन्वयक, सीबीएसई

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more