हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 May 2022

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के मुद्दे पर सपा का बहिर्गमन

लखनऊ : विधान परिषद में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने शिक्षामित्रों का मुद्दा उठाया। सपा सदस्यों ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के लिए कहा। 



सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने सदन का बहिर्गमन किया। समाजवादी पार्टी शिक्षामित्रों का यह मसला कार्य स्थगन प्रस्ताव के रूप में लेकर आई थी। सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले शिक्षामित्रों को स्थाई करने का वादा किया था, किंतु सरकार इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more