UpdateMarts•Com
Follow Channel

02 May 2022

बीएसए को निरीक्षण में कहीं स्कूल में लटके मिले ताले तो कहीं शिक्षक नदारद

तालग्राम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार सुबह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां उजागर हुई कई विद्यालय में ताले लटकते मिले तो कहीं शिक्षक ही नदारद रहे।




बीएसए संगीता सिंह ने प्राथमिक विद्यालय अमोलर और सीतापुर्वा में सुबह आठ बजे के करीब ताला लटकते मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय दलापुर्वी में एक अनुदेशक ही मौजूद मिला, जबकि इंचार्ज हेड शिक्षक वीरपाल कुशवाह स्कूल के लिए सामान खरीदने गए थे। ऊंचा विद्यालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के "निर्देश दिए।





खंड शिक्षाधिकारी डा. विमल कुमार तिवारी ने बताया कि बीएसए ने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया अन्य जानकारी नहीं है, स्कूल बंद होने पर संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएंगी(

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more