UpdateMarts
Follow Channel

23 May 2022

प्रतियोगी छात्र मोर्चा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष से करेगा मुलाकात


प्रतियोगी छात्र मोर्चा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष से करेगा मुलाकात:-
 प्रयागराज:-टीजीटी-पीजीटी एवं प्राधानाचार्य भर्ती के मुद्दे पर वार्ता के लिए चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री वीरेश कुमार ने 23 मई को प्रतियोगी छात्रों को मिलने का समय दिया है। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल सुबह 11:30 से 12:00 के बीच मिलने का समय मिला है।
प्रतियोगी छात्र अध्यक्ष से मिलकर टीजीटी-पीजीटी के पदों की संख्या बढ़ाने के लिए कुछ दिनों के लिए पोर्टल खोलकर अधियाचन लिए जाने और टीजीटी-पीजीटी और प्राधानाचार्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाने की मांग करेंगे।
टीजीटी-पीजीटी जीआईसी अंग्रेजी विषय से सम्बंधित सफलता का सीक्रेट जानने के लिए 9453187618 पर व्हाट्सएप करें। श्री पवन तिवारी जीआईसी शिक्षक प्रतापगढ़