UpdateMarts
Follow Channel

23 May 2022

टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों ने जाना सफलता का मंत्र

प्रयागराज : टीजीटी और पीजीटी के अभ्यर्थियों को सफलता का मंत्र देने के लिए चंद्रा इंस्टीट्यूट के कटरा स्थित बैंक रोड ब्रांच में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संस्था के निदेशक वागीश पांडेय ने विषयवार जानकारी दी।




 उन्होंने कहा कि एक वर्ष का लक्ष्य बनाकर संयम के साथ तैयारी करें तो सफलता जरूर मिलेगी। खासकर सामान्य अध्ययन पर फोकस करना चाहिए। इससे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। अभ्यर्थियों को चाहिए माता पिता की तपस्या को सार्थक करने के लिए पूरा ध्यान अध्ययन में लगाएं।