UpdateMarts
Follow Channel

23 May 2022

फर्जी अभिलेख पर नौकरी पाने वाली दो शिक्षिकाएं बर्खास्त, एक 69000 की तो दूसरी है इस भर्ती की


बस्ती, निज जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती व 41556 शिक्षक भर्ती में फर्जी अभिलेख पर नौकरी हासिल करने के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। हरैया ब्लॉक में कार्यरत एक शिक्षिका ने फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल कर ली, जबकि दूसरी कूटरचित दिव्यांग प्रमाण पत्र के सहारे सदर ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापिका बन बैठी है। इनमें एक प्रतापगढ़ और दूसरी संतकबीरनगर जिले की रहने वाली है।

बीएसए कार्यालय के अनुसार 2021 में हुई 69 हजार सहायक अध्यापक के द्वितीय चरण में आवेदिका कुसुम गौतम का चयन हरैया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर में सहायक अध्यापिका पद पर हुआ था । अभिलेख में कुसुम गौतम का पता सदहीपुर वार्ड नंबर चार पोस्ट पट्टी, जिला प्रतापगढ़