UpdateMarts
Follow Channel

23 May 2022

फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से बने शिक्षक, जांच की मांग

प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से पिछले कुछ सालों में दिव्यांग कोटे से भर्ती हुए शिक्षकों के प्रमाण पत्र पर प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने सवाल उठाया है।

समिति की ओर से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में शिकायत कर जांच की मांग की गई है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने बताया कि 2011, 2013, 2016, 2018, 2021 में भर्ती हुए कई शिक्षकों के दिव्यांगजन प्रमाणपत्र फर्जी हैं। चयन बोर्ड के कुछ कर्मचारियों की भी भूमिका है।