UpdateMarts
Follow Channel

23 May 2022

अब यूपी बोर्ड के पोर्टल पर मिलेगी स्कूलों की जानकारी




प्रयागराज । प्रदेश के 28 हजार से अधिक राजकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां अब यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।
इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट 'www.upmsp.edu.in' पर अलग से वेबपेज तैयार कराया जा रहा है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर प्रत्येक स्कूल की फोटो, उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियां बोर्ड की वेबसाइट के स्कूल पोर्टल पर 25 मई तक अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों को भी आवश्यक सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।