UpdateMarts
Follow Channel

23 May 2022

विभागों व संस्थाओं में आउटसोर्सिंग में कार्य करने का मिलेगा अवसर

लखनऊ : प्रदेश सरकार ने शासकीय विभागों व उसके अधीनस्थ संस्थाओं में मैनपावर (आउटसोर्सिंग आफ मैनपावर) के लिए भारत सरकार की ओर से विकसित ई-मार्केटप्लेस जेम (जेम) की व्यवस्था लागू करने के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। 




सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध कार्मिकों में से वरिष्ठता के स्थान पर अब केवल कंप्यूटर के माध्यम से रैंडम आधार पर ही कार्मिक लिए जाएंगे। निदेशक प्रशिक्षण व सेवायोजन हरिकेश चौरसिया ने बताया कि जेम पोर्टल पर पंजीकृत व बिड अवार्डी सेवाप्रदाताओं की ओर से सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों के चयन के लिए रिक्तियों को अपलोड किया जाएगा।