हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 June 2022

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा नया अपडेट, जून में आएगा रिजल्ट!


UP Board Result 2022 Class 10th 12th Live उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर जल्द यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने वाला है। छात्र भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


यूपीएमएसपी की वेबसाइट हो सकती है ठप
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं।

इतने अंक चाहिए पास होने के लिए
छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे। अगर छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। 

पिछले वर्ष नहीं जारी की गई थी मेरिट सूची 
वहीं, बारहवीं कक्षा का रिजल्ट साल 2021 में 97.88 फीसदी रहा था। बोर्ड ने बीते साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची जारी नहीं की थी।

कॉपी चेकिंग के दौरान मिली कुछ ऐसी कॉपियां
यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी ने सीता-राम लिखकर भर दी पूरी कॉपी तो कोई पक्षियों की प्यास बुझाने की कर रहा था अपील। शादी का हवाला देकर भी मांगे गए थे नंबर।


51 लाख 92 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 51 लाख 92 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।


24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल के बीच हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें करीब 48 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी है।



UP Board Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा नया अपडेट, जून में आएगा रिजल्ट!
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जून के तीसरे हफ्ते में घोषित किया जा सकता है। खबर है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जून, 2022 में ही जारी होंगे। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more