हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 June 2022

16 से शत प्रतिशत अध्यापकों की उपस्थिति का फरमान

सुलतानपुर: स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ आनलाइन बैठक की। परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने की दिशा में कई फरमान सुनाए। कहा कि 16 से 20 जून तक सभी शिक्षाधिकारी व टास्क फोर्स विद्यालयों का निरीक्षण करें। अध्यापकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

बैठक में बीएसए को यह भी आदेश दिया गया कि जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ बैठक कर किस ग्राम पंचायत में कितनी धनराशि है, इसका विवरण लें। जिन विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य अवशेष हैं, उसे पूर्ण कराएं। कहा गया कि कायाकल्प की स्थिति जिले में ठीक नहीं है। अगले तीन महीने में यह कार्य मिशन मोड में कराएं। इसके लिए ब्लाक स्तर पर कंट्रोलरूम बनाएं। प्रतिदिन 10 ग्राम प्रधानों से बात करने, समस्त विद्यालयों का ऊर्जीकृत कराएं।



प्रत्येक शनिवार को बीईओ के साथ करनी होगी बैठक

बीएसए दीवान सिंह ने बताया कि अब प्रत्येक शनिवार को खंड शिक्षाधिकारियों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक की जाएगी। विभागीय योजनाओं की समीक्षा होगी। जिला व ब्लाक टास्क फोर्स की नियमित बैठकें की जाएंगी। उन्हें निरीक्षण के लिए लक्ष्य दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों के साथ बीईओ को बैठक करनी होगी।

--------

आंकड़े

2064 परिषदीय विद्यालय जिले में संचालित

830 विद्यालय अब भी चहारदीवारी विहीन

875 विद्यालयों में डेस्क बेंच की व्यवस्था ही नहीं

129 विद्यालयों में बालक, 101 स्कूल में बालिका प्रसाधन ही नहीं

858 स्कूलों में दिव्यांग शौचालय की नहीं है व्यवस्था

323 स्कूलों में अब तक नहीं हुआ उर्जीकरण

162 विद्यालयों में अब तक नहीं बन पाया है किचन शेड

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more