हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 June 2022

शिक्षामित्रों को किया जाए नियमित

अंबेडकरनगर। आम शिक्षक शिक्षामित्र एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अकबरपुर तहसील मुख्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कहा गया कि मानदेय में वृद्धि करते हुए उन्हें नियमित किया जाए। इसे लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। शिक्षामित्रों ने कहा कि यदि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।


नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष रामचंद्र मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्रों को मानदेय नियमित रूप से नहीं मिल रहा है। मानदेय वृद्धि की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। नियमित रूप से मानदेय न मिलने से शिक्षामित्रों के समक्ष आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सुरेंद्र कुमार यादव, रमापति वर्मा, रमेश कुमार, राहुल सिंह, ओंकारनाथ, गिरीश कुमार पांडेय, शिवकुमार आदि ने कहा कि शिक्षामित्रों को नियमित किया जाए।

कारण यह कि शिक्षामित्र अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। कहा गया कि मृतक शिक्षामित्र के परिवारीजनों को नौकरी व सहयोग राशि दिए जाने की मांग को भी अनसुना किया जा रहा है। यह कतई उचित नहीं है। शिक्षामित्रों के हित को देखते हुए अविलंब समस्याओं को दूर किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more