हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 June 2022

शिक्षक भर्ती के लिए 17 जून से फिर साक्षात्कार


प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान और दृश्यकला विभाग में शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में होगा।


नोटिस के अनुसार 17 जून को भौतिक विज्ञान में प्रोफेसर पद के लिए ओबीसी वर्ग के पांच, अनारक्षित वर्ग के आठ अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी दिन एसोसिएट प्रोफेसर प्रकाशीय स्पेक्ट्रोमिकी के पांच, ओबीसी वर्ग के 14, अनारक्षित वर्ग के 16 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। 18 जून को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एसटी वर्ग के 16, एससी वर्ग के 24 ईडब्ल्यूएस के 16 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। 19 को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए ओबीसी वर्ग के 42 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। 20 जून को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अनारक्षित वर्ग के 69 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। 21 जून को दृश्य कला विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more