हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 June 2022

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट इस डेट के बाद कभी भी हो सकता है जारी


UPMSP UP Board 10th 12th Results 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर जल्द ही कोई बड़ी खबर मिलने वाली है।
यूपी बोर्ड की ओर से 15 जून के बाद कभी भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट्स की घोषणा की जा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में 15 जून को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना जताई गई है, लेकिन बोर्ड की ओर से 14 जून की शाम तक रिजल्ट घोषित किए जाने की डेट को लेकर आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई ऐसे में पूरी संभावना है कि अब 15 जून 2022 के बाद  यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड  के रिजल्ट कभी भी जारी कर दिए जाएं। यूपीएमएसपी कक्षा 10, 12 के परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्र यहां लाइवहिन्दुस्तान पर भी डायरेक्ट लिंक के जरिए आसानी के साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more