UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 June 2022

सभी BSA,BEO,DC MIS,EMIS ध्यान दें : मानव संपदा एवं यू डाइस के सापेक्ष निम्न चार कार्य अनिवार्य रूप से अगले 10 दिन में पूर्ण किए जाये


सभी BSA,BEO,DC MIS,EMIS ध्यान दें


मानव संपदा एवं यू डाइस के सापेक्ष निम्न चार कार्य अनिवार्य रूप से अगले 10 दिन में पूर्ण किए जाने हैं।

1️⃣ मानव संपदा पोर्टल पर प्रत्येक विद्यालय की छात्र संख्या (30 अप्रैल 2022 के अनुसार) भरवाई जानी है अभी भी 44 हजार के लगभग विद्यालयों की अपूर्ण है।

2️⃣मानव संपदा पोर्टल पर लगभग 1 लाख 43 हजार शिक्षक (सूची संलग्न) जोकि अपर प्राइमरी विद्यालयों के हैं उन्होंने अपने Sub designation में सब्जेक्ट मैपिंग नहीं की है जिसके कारण आने वाली संभावित स्थानांतरण प्रक्रिया में पारस्परिक स्थानांतरण में वह आवेदन के लिए अर्ह नहीं होंगे। इसे अविलंब पूर्ण करें

3️⃣सभी विद्यालयों के सापेक्ष यू डाइस डीसीएफ अनिवार्य रूप से 30 जून तक भरा जाए।

4️⃣यू डाइस पर भरे गए डाटा की गुणवत्ता के परीक्षण हेतु गत वर्ष तथा इस वर्ष के डाटा तुलनात्मक परीक्षण में जो विसंगतियां उजागर हुई हैं उसके सापेक्ष उत्तरदाई शिक्षक संकुल पर कार्यवाही करते हुए डाटा सही कराने की कार्यवाही कर ली जाए।

शीघ्र ही इन चार बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी

Rohit TripathiAPD SSA


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more