हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 July 2022

साल भर में मिलेंगी 18000 नौकरियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2022 में भर्तियों के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। इस एक साल में वह करीब 18000 पदों पर भर्तियां करेगा। जिन पदों के लिए विज्ञापन निकाल दिए गए हैं, उसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और करीब एक दर्जन से अधिक नए विज्ञापन निकाले जाएंगे।


न्यूनतम 2000 पदों के लिए लेंगे आवेदन: आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए छोटे-छोटे यानी कम पदों का विज्ञापन न निकालने का फैसला किया है। भविष्य में वह न्यूनतम 2000 पदों के लिए विज्ञापन निकालेगा। समान योग्यता के आधार पर विज्ञापन निकाले जाएंगे, जिससे आवेदन करने वालों को परेशानियों का सामना न करना पड़े और वे अपने वर्ग के हिसाब से आवेदन कर सकें। आयोग को तकनीकी संवर्ग के विभिन्न विभागों के भर्ती संबंधी प्रस्ताव मिले हैं। मौजूदा समय इनके मिलान का काम चल रहा है, जिससे एक साथ आवेदन मांगे जाएं।


मुख्य सेविका भर्ती के लिए आवेदन 3 अगस्त से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 3 से 24 अगस्त तक मांगा है। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने सोमवार को इसेलिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 वाले ही पात्र होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more