हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 July 2022

सरकारी स्कूलों में भी बच्चे ले सकेंगे कम्प्यूटर शिक्षा

लखनऊ। अब प्रदेश के सभी सरकारी इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी कम्प्यूटर विषय ले सकेंगे। अभी तक यूपी बोर्ड के सरकारी इंटर कॉलेजों में कम्प्यूटर विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं थे लेकिन इस शैक्षिक सत्र में केन्द्र सरकार ने राज्य को 890 शिक्षक रखने की अनुमति दी है। वहीं 468 स्कूलों में कम्प्यूटर लैब की स्थापना भी होगी।


समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार ने राजकीय इंटर कॉलजों में कम्प्यूटर विषय चलाने के लिए शिक्षक रखने की मंजूरी दी है। ये शिक्षक 11वीं व इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए रखे जाएंगे। ये 890 शिक्षक संविदा के आधार पर रखे जाएंगे। नए विषय जोड़ने पर तीन लाख रुपये प्रति स्कूल खर्च किया जाएगा। शिक्षकों के मानदेय के मद में 26 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। वहीं 468 स्कूलों में कम्प्यूटर लैब भी स्थापित की जाएंगी। इस मद में 88.46 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 422 इंटर कॉलेजों में पहले से ही आईसीटी योजना के तहत लैब स्थापित हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more