12 July 2022

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षाफल घोषित


लखनऊ।

यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 की प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षा का रिजल्ट रविवार को जारी किया गया। प्रथमा (कक्षा-8) में 96.08%, पूर्व मध्यमा (कक्षा-9) में 68.94%, पूर्व मध्यमा (कक्षा-10) में 77.05, उत्तर मध्यमा (कक्षा-11 ) में 67.03 और उत्तर मध्यमा (कक्षा-12 ) में 79.45 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। परिषद की अध्यक्ष डा. सरिता तिवारी ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि परीक्षाफल परिषद की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more