हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 July 2022

अब पढ़ाई होगी और भी महंगी, GST की जद में आ गई नौनिहालों की पढ़ाई, पेंसिल, रबर, कटर और पेन के भी बढ़ गए दाम


प्रयागराज । जीएसटी की मार से बाजार पर महंगाई का रंग चढ़ा है। घर की रसोई से लेकर रेस्टोरेंट का खाना, रहना भी मुश्किलों भरा हो गया है। इसका असर अब पढ़ाई पर भी नजर आएगा। 
खाद्य पदार्थों के साथ ही पेंसिल, कटर, रबर, ड्राइंग, मार्किंग पेन आदि पर जीएसटी लगाने का असर यह हुआ कि मंगलवार को स्टेशनरी दुकानों पर सामान महंगे हो गए। पेंसिल पांच रुपये से सात रुपये तक पहुंच गई। कटर और रबर पर भी एक रुपये का फर्क पड़ गया। ड्राइंग पेपर के साथ स्याही आदि भी के दाम भी चढ़ गए। पढ़ाई से जुड़ी इन वस्तुओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने से ज्यादा असर पड़ा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more