हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 September 2022

शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण


श्रावस्ती, निपुण भारत मिशन के तीसरे चरण के प्रशिक्षण का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। आयोजित इस चार दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को निपुण भारत मिशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षण देकर शिक्षकों को पारंगत किया जा रहा है।


ब्लाक संसाधन केन्द्र सिरसिया में शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण खंड शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया । निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर पारंगत किया जा रहा है। प्रशिक्षक संतोष कुमार सोनी ने बताया कि निपुण भारत मिशन भारत सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान है। शिक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत कालांश के हिसाब से प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाना है। बीआरसी केंद्र पर बीईओ फूलचन्द्र मौय के निर्देशन में चल रहे प्रशिक्षण में शुक्रवार को 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसके तहत बेसिक शिक्षा में प्रत्येक कक्षा के पठन के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। अब कोई भी शिक्षक मनमाने तौर पर बच्चों को नहीं पढ़ा सकेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more