ए फॉर एप्पल की जगह अर्जुन, बी फॉर बलराम:- इस तरह तैयार की है अंग्रेजी वर्णमाला


लखनऊ। आमतौर पर बच्चे अंग्रेजी की वर्णमाला में ए फॉर एप्पल और बी फॉर ब्वॉय पढ़ते आए हैं। लेकिन अब बच्चे ए फॉर अर्जुन और बी फॉर बलराम भी पढ़ सकते हैं। शिक्षकों के सोशल सीतापुर निवासी एक अधिवक्ता
मीडिया ग्रुप पर ऐसी ही अंग्रेजी वर्णमाला का खूब प्रसार हो रहा है। इसमें ए से लेकर जेड तक के शब्द भारतीय पौराणिक संस्कृति व इतिहास से लिए गए हैं। शिक्षकों का भी मानना है कि यह बच्चों के लिए अलग तरह का अनुभव होगा और इससे वे बालपन में ही भारतीय संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। सोशल मीडिया पर इस तरह की अंग्रेजी वर्णमाला की पीडीएफ फाइल उपलब्ध है। इसमें शब्दों से संबंधित फोटो भी उपलब्ध हैं। साथ में संबंधित शब्द का वर्णन भी दिया गया है। उदाहरण के तौर पर ए फॉर अर्जुन है तो अर्जुन के बारे में भी एक वाक्य में वर्णन दिया गया है।