हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2022

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक रहें तैयार, कभी भी हो सकता है औचक निरीक्षक


जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक तैयार रहें। कभी भी उनके विद्यालय का निरीक्षण हो सकता है। शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने 20 अक्टूबर तक परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के दूरस्थ ब्लाक में संचालित दूरस्थ विद्यालयों व पूर्व में संचालित निरीक्षण अभियान में छुटे विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कराने के लिए 20 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी खंड शिक्षाधिकारियों, जिल समन्वयकों आदि साथ मैं स्वयं विद्यालय का औचक निरीक्षण करूंगा।


समय से पहुंचें शिक्षक
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचें और विद्यार्थियों की उपस्थिति भी मानकों के अनुसार 90 प्रतिशत तक पहुंचाने का प्रयास करें। मिड-डे-मील, डीबीटी कार्य आदि पूरे कर लें। निरीक्षण में इस सभी का भी आकलन किया जाएगा। एडी बेसिक को दी जाएगी रिपोर्ट

महानिदेशन ने निर्देश दिए हैं कि जिले के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की समीक्षा करने के बाद रिपोर्ट मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को भेजी जाएगी। इसे 20 अक्टूबर तक उपलब्ध कराना होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more