हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2022

बारिश से बंद स्कूल की चाहरदीवारी गिरी




स्वार क्षेत्र के गुलड़ पीपलसाना गांव के परिषदीय विद्यालय की चाहरदीवारी का कुछ हिस्सा बरिश के चलते गिर गया। घटना उस समय हुई जब संयोग से उस समय विद्यालय नहीं खुला था। दीवार का बाकी हिस्सा कभी भी ध्वस्त हो सकता है।








ब्लॉक क्षेत्र के मूल पीपलसाना गांव स्थित परिषदीय विद्यालय की चाहरदीवारी लगभग दो साल पहले बनाई गई थी। गत सप्ताह यह खतरनाक ढंग से झुकने लगी। इसके चलते विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दीवार के आसपास जाने से रोक दिया था ताकि कोई हादसा न हो। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more