हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2022

उच्च शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा डीएम की छुट्टी का आदेश


लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा भारी वर्षा की संभावना के चलते शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने संबंधी किए गए आदेश उच्च
शिक्षण संस्थाओं पर भी लागू होंगे। इस संबंध में शासन ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, उच्च शिक्षा निदेशक व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। विशेष सचिव मनोज कुमार के आदेशानुसार डीएम द्वारा निर्गत ऐसे अवकाश विषयक आदेश उच्च शिक्षा विभाग के संस्थानों पर भी प्रभावी होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more