हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2022

स्कूल में शिक्षकों के पहले से मिले हस्ताक्षर, होगी कार्रवाई


 औरैया। अछल्दा ब्लॉक के भसौरा प्राथमिक स्कूल में लगातार शिक्षक हस्ताक्षर करके गायब हो रहे थे। बीएसए के निरीक्षण में हकीकत सामने आई जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर विभागीय कार्रवाई शुरू की है।




बीएसए विपिन तिवारी ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक कैलाश बाबू व प्रधान राजेश कुमार ने जानकारी दी कि स्कूल में शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। कई शिक्षक रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर गायब रहते है और अगले दिन के भी हस्ताक्षर कर जाते हैं।





शनिवार को बीएसए ने निरीक्षण कर हकीकत देखी गई तो मामला सही मिला जानकारी पर पता चला कि शिक्षकों के हस्ताक्षर वहां तैनात शिक्षक सत्येंद्र कुमार द्वारा पहले से कर दिए जाते हैं।निरीक्षण के दौरान पांच शिक्षकों के हस्ताक्षर पहले से पाए गए जबकि उनके पहुंचने के बाद शिक्षक रोहित वर्मा, सत्येंद्र व अन्य लोग पहुंचे। बताया कि स्कूल को शिक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली है। छात्र संख्या भी काफी कम है। सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more