हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2022

यूपी में 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, प्रशिक्षण के साथ मिलेगा 11000 रुपये मानदेय; पढ़ें पूरी डिटेल


लखनऊ। यदि आप हाईस्कूल या इंटर पास हैं और आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे या तकनीकी शिक्षा लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपको दो साल के प्रशिक्षण के साथ ही मानदेय भी मिलेगा। कंपनी की ओर से हाईस्कूल पास 18 से 21 साल के दो हजार युवाओं की भर्ती की जाएगी। निश्शुल्क प्रशिक्षण के साथ ही 11 हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा।





कंपनी की ओर से रहने और भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में यदि आपको लगता है कि यह प्रशिक्षण किया जा सकता है तो आप लालबाग के सेवायोजन कार्यालय में प्रशिक्षण के लिए पंजीयन और साक्षात्कार के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंपनी द्वारा 12 अक्टूबर को कार्यालय परिसर में भर्ती मेला लगाया जाएगा। इसी दिन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की भर्ती के लिए भी रोजगार मेला लगेगा। हाईस्कूल इंटर पास और वैध वाहन चलाने के लाइसेंस के साथ 18 से 40 वर्ष तक के युवा मेले में हिस्सा ले सकते हैं। दोनों के लिए घर बैठे आनलाइन आवेदन व पंजीयन कराया जा सकता है.


ऐसे कराएं पंजीयनः यदि आपने सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन नहीं कराया है तो आवेदन से पहले पंजीयन कराएं और फिर इसी वेबसाइट से सीधे आवेदन कर दें। सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर कोई की युवा बेरोजगार अपना पंजीयन करा सकता है।

मुख्यमंत्री रोजगार मिशन के तहत भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को पंजीकृत युवा अपने दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे मेले में हिस्सा ले सकते हैं। मोटर वाहन बनाने वाली कंपनी की ओर से गुजरात में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत दो साल का प्रमाण पत्र मिलेगा तो आइटीआइ के समकक्ष होगा। ऐसे में बेरोजगार मेले में हिस्सा लेकर नौकरी पा सकते हैं। -एके भारती, सहायक निदेशक सेवायोजन

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more