हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2022

टीजीटी प्रतीक्षा सूची वालों ने मांगी तैनाती


 
प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2021 की प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों ने रिक्त पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर प्रदर्शन किया। सचिव को ज्ञापन सौंपा।


अभ्यर्थियों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर जिस प्रकार से टीजीटी 2016 की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग का कार्यक्रम घोषित किया गया है उसी तरह टीजीटी 2021 की भी काउंसिलिंग कराई जाए। प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को वर्तमान में जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से पदस्थापन कराया जाता है जिसमें कुछ विसंगतियां हैं। हाईकोर्ट ने प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन का अधिकार चयन बोर्ड को दिया है। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र यादव, डॉ. हरिलाल, संतोष शर्मा, संध्या सोनी, सत्येंद्र आदि शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more