हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 October 2022

विद्यालय में बच्चों की हो शत-प्रतिशत उपस्थिति


 सिधौली (सीतापुर)। परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की मासिक बैठक शुक्रवार को बाड़ी गांव में की गई, जिसमें निपुण भारत मिशन के क्रियाकलापों की चर्चा की गई।



बैठक में प्रधानाचार्यों से खंड शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार गौतम ने ऑपरेशन कायाकल्प, आधार सत्यापन, यू-डायस प्लस डीसीएफ फीडिंग, निपुण भारत मिशन स्कूल रेडीनेस गतिविधियों का संचालन, प्रेरणा का सदुपयोग और लाभार्थी का फोटो अपलोड करने की स्थिति की जानकारी ली। बीईओ ने कहा कि विद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अगर कोई अध्यापक अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कारवाई की जाएगी। इस मौके पर उमेश कुमार सिंह, मनोज यादव, प्रभात शुक्ला, पवन त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, समीर श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

SHARE TO:GOOGLE+FACEBOOK

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more