प्रयागराज। जिले के उरूवा ब्लॉक स्थित शुक्लपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिवपुरा निवासी शिक्षक रजनीश मिश्र (41) पुत्र शंभू शरण मिश्र की डेंगू से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 20 अक्तूबर से रजनीश को टायफाइड की शिकायत थी। शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद सांस लेने में समस्या होने लगी। घरवालों ने देर रात जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया। शनिवार को जांच के बाद चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स काउंट 25 हजार और फेफड़े में 75 फीसदी संक्रमण बताया। इलाज के दौरान दोपहर एक बजे परेशानी बढ़ने पर दूसरे अस्पताल में ले जाने का सुझाव दिया। परिजन दूसरे निजी अस्पताल लेकर गए जहां एम्बुलेंस में ही जांच कर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा गया। परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने शिक्षक रजनीश मिश्र को मृत घोषित कर दिया।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

