हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 October 2022

विद्यालय में मिली खामियाँ , प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

 

मोहम्मदाबाद। गोद लिए विद्यालय के निरीक्षण में विधायक को अव्यवस्थाएं मिलीं। विद्यालय में सफाई नहीं हुई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीएसए से व्यवस्थाएं ठीक कराने के साथ प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के लिए कहा।



भोजपुर भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर गोद लिए प्राथमिक विद्यालय ईशेपुर नवादा में बुधवार सुबह 8:05 बजे पहुंचे। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव, एसआरजी यदुराज सिंह पाल थी थे विद्यालय में शिक्षामित्र मंजू देवी प्रार्थना करवा रहीं थीं। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार कमरे में थे। विधायक को देखकर प्रदीप कुमार कमरे से बाहर निकल आए। विद्यालय में सफाई नहीं हुई थी। सहायक अध्यापक प्रिया शुक्ला व शिक्षामित्र अमन कुमार 8:10 बजे विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में 51 बच्चे पंजीकृत हैं। 

इसमें 25 बच्चे आए थे। विधायक ने प्रधानाध्यापक से पूछा की स्कूल चलो अभियान के तहत कितने विद्यालय में बच्चे पंजीकृत हुए हैं। इसका सही जवाब प्रधानाध्यापक नहीं दे पाए। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक ने उपस्थिति रजिस्टर, एसएमसी रजिस्टर चेक किया। बीएसए ने एमडीएम रजिस्टर देखा। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बीएसए से प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार का वेतन रोकने को कहा। बीएसए ने दिव्यांग शौचालय के लिए रैंप बनवाने के निर्देश दिए। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक उन्होंने इसी प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा हासिल थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more