हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2022

प्राथमिक स्कूल में दुआ पढ़ाने पर जांच शुरू


 


मेरठ। माछा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा में बच्चों को दुआ (प्रार्थना) पढ़ाने का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल से शिकायत की। मामला जिलाधिकारी तक पहुंच गया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है।






आदर्श प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा नंबर दो में प्रार्थना सभा में लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी... दुआ पढ़ाने और उर्दू किताब पढ़ाने का वीडियो वायरल हो गया वीडियो में एक छात्र के परिजन किताब को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि योगी सरकार में हिंदू बच्चों को उर्दू किताब पढ़ाई जा रही है। क्षेत्रवासियों ने भी इस पर गहरी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी दीपक मीणा के आदेशों के बाद बीएसए योगेन्द्र सिंह ने एबीएसए कुसुम सैनी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एबीएसए का कहना है कि गांव में जाकर ग्रामीणों और शिक्षकों से बात की गई है दुआ पढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more