हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2022

स्कूल में जुलाई माह से ताला, गुरु जी नदारद, पठन-पाठन ठप


 हरिहरपुर बीएसए की जांच में मिली खामियों के चलते जिस शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। उसे पुनः उसी विद्यालय का प्रभार सौंप दिया गया है। आलम यह है कि इस स्कूल के निरीक्षण के दौरान बीएसए ने ताला लगाया था, जो आज तक नहीं खुला। जिससे इस स्कूल में जुलाई माह से ही पठन पाठन ठप है और छात्रों की पढ़ाई पर ग्रहण लगा हुआ है।





नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात सुनील कुमार को अनियमितता के चलते बीएसए ने जुलाई माह में ही जांच के दौरान निलंबित कर दिया था। बीएसए की जांच में प्रधानाध्यापक सुनील अनुपस्थित रहे और विद्यालय में ताला लगा रहा।


बीएसए ने मौके पर ताला तुड़वाकर स्कूल में दूसरा लगा दियाथा और उसकी चाबी साथ ले गए थे, जो आज भी बंद पड़ा है। स्कूल में ताला बंद है, उस स्कूल के छात्रों की पढ़ाई भी जुलाई माह से ही बाधित हो रही है। ऐसे में जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया है वे अपने पाल्यों के भविष्य के प्रति चिंतित हैं। स्कूल में अव्यवस्था है न एमडीएम बन रहा है और न ही छात्रों की पढ़ाई हो रही है ऐसे में जिन छात्रों ने दाखिला स्कूल में कराया है, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more