हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2022

दो माह से अनुपस्थित बच्चों को करें सूचीबद्ध


 महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में दो माह या उससे अधिक समय से अनुपस्थित बच्चों को सूचीबद्ध किया जाए। उनके अभिभावकों से बात कर समस्या जाने और बच्चों को पुनः स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार शाम शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं।

डीएम ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्ययोजना तैयार करें शारदा एप पर एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य के अनुरूप ड्राप आउट बच्चों की फीडिंग कराएं। उन्होंने विद्यार्थियों के आधारयुक्त नामांकन बढ़ाने तथा इसकी योजना तैयार करने को भी कहा



आपरेशन कायाकल्प में पीछे चल रहे 169 स्कूलों को जल्द कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिन विद्यालयों में मीटर नहीं है, वहां तत्काल मीटर लगवाया जाए। वनटांगिया गांव के विद्यालय में शेष कार्य को पूरा करवाते हुए हैंडओवर किया जाए।





माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि वे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां व फरेंदा में जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए निकायों के अधिशासी अधिकारी से समन्वय स्थापित करें।




राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फरेंदा में प्रयोगशाला निर्माण शीघ्र कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक शैलेंद्र वर्मा, केके सिंह, आरपी सिंह, वीरेंद्र, अविनाश गौरव व दिनेश आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more