हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2022

बेसिक स्कूल में बच्चों से कूड़ा उठवाने का वीडियो वायरल, पढ़ें पूरी खबर


 शिकारपुर कस्बा स्थित एक प्राइमरी स्कूल में स्कूली बच्चों से कूड़ा डलवाने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूली बच्चों द्वारा कूड़ा डलवाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। इससे अभिभावकों में रोष है।




मंगलवार को शिकारपुर स्थित कमपोजिट प्राइमरी स्कूल के छात्र द्वारा कूड़ा डालने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी कूड़ा डालने वाले बच्चे के पीछे हो खड़े दिखाई दे रहे हैं। जिससे प्रतीत होता है कि




प्रधानाध्यापक द्वारा ही कूड़ा डलवाया जा रहा है। बच्चे द्वारा कूड़ा डलवाने का फोटो वायरल होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गौर जांच के लिए स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल में जांच की गई। जांच उपरांत दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 



बता दें कि इस तरह यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। इसकी जांच के निर्देश देकर रिपोर्ट मांग ली है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more