हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2022

CTET NEWS :- यूपी में बढ़ी सीटीईटी की 26 हजार सीटें, सभी फिर से फुल


केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए निर्धारित सीट फुल होने के कारण अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में 26458 सीटें बढ़ाईं। हालांकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार से एक दिन पहले बढ़ाई गई। पहले यूपी के सभी 21 जिलों में सीटीईटी के लिए कुल 5,02,748 अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित की गई थी। बुधवार को इसे बढ़ाकर 5,29,206 कर दिया गया। बढाई गईं सभी सीटें भी शाम सात बजे तक फुल हो गईं। अब फिर से अभ्यर्थियों को पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान का विकल्प भरना पड़ रहा है। केंद्रीय और नवोदय विद्यालय आदि के साथ ही उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती में भी सीटीईटी मान्य है। सीबीएसई ने दिसंबर सत्र की सीटीईटी के लिए पहली बार जिलों में सीटों की संख्या निर्धारित कर दी है।




सभी 21 जिलों में बढ़ाई सीटें

यूपी में सर्वाधिक 110580 सीटें लखनऊ में थीं जिसे बढ़ाकर 116400 कर दी गईं। प्रयागराज 43733 से 46035, वाराणसी में 65550 से 69000, कानपुर 46322 से 48760, गोरखपुर 44137 से 46460, मेरठ 38456 से 40480, गाज़ियाबाद 41690 से 43884, बरेली 15317 से 16123, नोएडा 11996 से 12627, आगरा में 24363 बढ़ाकर 24645 सीटें की गई हैं। इसी प्रकार अयोध्या, बलिया, बस्ती, बिजनौर, गाज़ीपुर, झांसी, लखीमपुर, मथुरा, मुरादाबाद व उन्नाव में भी सीटें बढ़ी हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more