हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2022

शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने में अज्ञात पर केस दर्ज


 मुरादाबाद कंप्यूटर टीचर काजल की मौत को आत्महत्या मानते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस ने दर्ज कर लिया है। पिता का आरोप है कि किसी ने बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। सोमवार को पुलिस ने दोबारा कमरे की छानबीन की।









अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के घोड़ी बाजिदपुर निवासी चरन सिंह ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उनकी बेटी काजल (26) नया मुरादाबाद सेक्टर 13 में किराये के मकान में रहकर सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी। इसके अलावा वह लाइन पार स्थित कंप्यूटर सेंटर पर पढ़ाती थी। रविवार सुबह उसका शव बंद मकान में फंदे पर लटका मिला था पिता ने बताया था कि 18 नवंबर से ही काजल किसी की कॉल रिसीव नहीं कर रही थी बेटी से बातचीत नहीं होने से किराये के मकान पर पहुंचे थे। एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का फेस दर्ज कर लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more