हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 December 2022

खंड शिक्षा अधिकारी की शिक्षक संघ ने की शिकायत



अलीगढ़ ।

खंड शिक्षा अधिकारी अतरौली की शिकायत जूनियर शिक्षक संघ अलीगढ़ ने प्रभारी बीएसए को दी है। शिक्षक संघ का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा महिला शिक्षकों से अभद्र व्यवहार, नियम विरुद्ध अटैच कर प्रताड़ित किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बार भी कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।

जूनियर शिक्षक संघ अलीगढ़ के अध्यक्ष ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी अतरौली द्वारा महिला शिक्षकों के अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिेंग शिक्षक संघ के पास है। इस संबंध में प्रभारी बीएसए चंद्र भूषण सिंह को लिखित में की गई है। शिकायत पत्र में बताया गया कि महानिदेशक स्कूली शिक्षा के आदेश अवहेलना कर नियम विरुध शिक्षकों को अटैच किया जा रहा है। राज्य मंत्री और अधिकारियों का नाम लेकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। जिसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से पहले भी की जा चुकी है। शिक्षक संघ खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more