गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान , देखें लिस्ट


नई दिल्ली, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को सरकार ने वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। इस बार 106 हस्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप महलानाबीस, वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत और उस्ताद जाकिर हुसैन समेत छह लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं नौ लोगों को पद्म भूषण से नवाजा गया। इनमें दिल्ली के शिक्षाविद् कपिल कपूर और उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला का भी नाम है। 91 हस्तियों को पद्मश्री दिया गया है। इनमें झारखंड के भाषाविद् जनूम सिंह, बिहार के बुनकर कपिल देव प्रसाद, अभिनेत्री रवीना टंडन, राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत) और मणिपुर भाजपा अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह का नाम शामिल है।

पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें ओआरएस की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया। 87 वर्षीय दिलीप ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में भी सेवा की थी।

उत्तर प्रदेश

राधा चरण गुप्त (साहित्य एवं शिक्षा), उत्तर प्रदेश
दिलशाद हुसैन (कला) उत्तर प्रदेश
अरविन्द कुमार (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी), उत्तर प्रदेश
उमा शंकर पाण्डेय (सामाजिक कार्य) उत्तर प्रदेश
मनोरंजन साहू (चिकित्सा), उत्तर प्रदेश
ऋत्विक सान्याल (कला), उत्तर प्रदेश
विश्वनाथ प्रसाद तिवारी (साहित्य एवं शिक्षा), उत्तर प्रदेश
बिहार

सुभद्रा देवी, (कला), बिहार
आनंद कुमार (साहित्य एवं शिक्षा), बिहार
कपिल देव प्रसाद (कला), बिहार
झारखंड

डॉ. जनम सिंह सोय (साहित्य एवं शिक्षा), झारखंड
दिल्ली

गुरचरण सिंह (स्पोर्ट्स), दिल्ली
डॉ. ईश्वर चंद वर्मा (चिकित्सा), दिल्ली
● इस बार कुल 91 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया है।

इनको विशिष्ट योगदान के लिए नवाजा जाएगा
पद्म विभूषण

मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) – लोक मामले – उत्तर प्रदेश
बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत) – वास्तुकला – गुजरात
दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत)- चिकित्सा – पश्चिम बंगाल
उस्ताद जाकिर हुसैन – कला – महाराष्ट्र
एस एम कृष्णा – पब्लिक अफेयर्स – कर्नाटक
श्रीनिवास वर्धन – विज्ञान एवं अभियांत्रिकी – अमेरिका
पद्म भूषण

एस एल भैरप्पा – साहित्य व शिक्षा – कर्नाटक
कुमार मंगलम बिड़ला – व्यापार एवं उद्योग – महाराष्ट्र
दीपक धर – विज्ञान एवं इंजीनियरिंग – महाराष्ट्र
वाणी जयराम – कला – तमिलनाडु
स्वामी चिन्ना जीयर – अध्यात्म – तेलंगाना
सुमन कल्याणपुर – कला – महाराष्ट्र
कपिल कपूर – साहित्य एवं शिक्षा – दिल्ली
सुधा मूर्ति – सामाजिक कार्य – कर्नाटक
कमलेश डी पटेल – अध्यात्म – तेलंगाना