UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 January 2023

एनपीएस कटा, बिफरे शिक्षक


हसवा नई पेंशन योजना को लेकर विभाग को जबरन कटौती से शिक्षकों में आक्रोश है। शुक्रवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबंधित बीईओ हसवा को ज्ञापन दिया।






जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शीरज दीक्षित के नेतत्व में शिक्षक बीआरसी में पहले बैठक की बीईओ जयसिंह को ज्ञापन दिया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।



बताया कि नई पेंशन योजना प्रदेश के बेसिक शिक्षकों पर जबरदस्ती स्वीकार करने का प्रयास




किया जा रहा है न स्वीकार करने की स्थिति में जबरन वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यह बेसिक शिक्षकों के साथ तानाशाही पूर्ण व्यवहार है। यह योजना पहली अप्रैल 2005 में लागू की गई थी। जो कि स्वैच्छिक है।



17 साल बाद इस प्रकार की जबरदस्ती किया जाना प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के साथ अन्याय है। वित्त नियंत्रक के इन तानाशाही पूर्ण आदेशों से बेसिक शिक्षक आक्रोशित है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more