UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 February 2023

कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले



लखनऊ। प्रदेश सरकार ने देर रात कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें शासन में तैनात कई अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, पांच जिलों के डीएम के अलावा कुछ अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक डॉ अनिल कुमार (आईएएस 2009) स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव को निदेशक सूडा बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान निदेशक यशु रुस्तगी को विवादों के चलते हटाया गया है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्तृत सूची बुधवार को जारी की जाएगी ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more