हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2023

एलईडी वैन से होगा निपुण भारत मिशन का प्रचार


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निपुण भारत मिशन जन जागरूकता अभियान व बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें समग्र शिक्षा के तहत चल रही योजनाओं के प्रति प्रदेश के सभी जिलों में एलईडी वैन के माध्यम से रूट चार्ट बनाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।



महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसएस को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन 4 स्थानों पर दो-दो घंटे के कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी जाए। इस प्रकार एक जिले में 120 स्थलों पर इसका प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए नामित नोडल शिक्षक-शिक्षिका यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित शेड्यूल के आधार पर ही कार्यक्रमों का प्रदर्शन हो । ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more