हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2023

उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा के साथ छेड़खानी पर शिक्षक पर FIR दर्ज


अजीतमल, क्षेत्र के एक उच्च परिषदीय विद्यालय के अध्यापक पर उसी विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विरोध करने पर शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

अटसू क्षेत्र के एक छात्रा परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। दो फरवरी को वह विद्यालय पहुंची। विद्यालय के कमरे में कोई अन्य छात्र नहीं था। तभी उसी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कमरे में पहुंचा। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। छात्रा ने विद्यालय में कार्यरत दूसरी शिक्षिका को यह बात बताई। बात छात्रा के अभिवावकों तक पहुंच गई। शुक्रवार को अपने मां व पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर छात्रा ने घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर क्षेत्र के राऊपुर गांव निवासी शिक्षक राघवेंद्र राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। करीब 55 वर्षीय आरोपित शिक्षक ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए साजिश बताया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more