हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2023

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की डीबीटी का पैसा डकारने वाले परिजनों नहीं मिलेगी राशि


परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की डीबीटी धनराशि डकारने वाले परिजनों पर लगाम लगाने की पहल की जा रही है। पिछले सत्र में ड्रेस न खरीदने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में राशि नहीं भेजी जाएगी। इसलिए ऐसे विद्यार्थियों की अभी से कुंडली तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

अलीगढ़ जनपद में कुल 2115 परिषदीय विद्यालय मौजूद हैं। जिनमें 1382 प्राइमरी, 375 जूनियर हाईस्कूल व 358 कंपोजिट स्कूल है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा करीब 2.78 लाख छात्रों के परिजनों के खाते में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ की राशि अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। इस सत्र में चार चरणों में राशि उपलब्ध कराई गई है। मगर हजारों परिजनों द्वारा स्कूल ड्रेस नहीं खरीदी गई। शासन से इन पर सख्ती बरती जाएगी। इनको नए सत्र में ड्रेस की राशि नहीं दी जाएगी। बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी ऐसे छात्रों की सूची तैयार कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। परिजन जो ड्रेस, जूता-मोजा, बैग, स्वेटर आदि के लिए भेजी गई राशि का सदुपयोग नहीं किया, उनके खाते में अगले सत्र में राशि हस्तांतरित नहीं की जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more