हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2023

स्कूल में झाड़ू लगा रहे बच्चों का VIDEO: बीएसए बोली- इसमें कोई बुराई नहीं, बच्चे भी बन सकते हैं स्वच्छता अभियान का हिस्सा





विद्यालय में साफ-सफाई करते बच्चे

कानपुर देहात में सोशल मीडिया पर एक सरकारी विद्यालय का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बच्चा विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। शासनादेश के तहत विद्यालय में साफ-सफाई को लेकर बच्चे भी साफ-सफाई अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

सोशल मीडिया पर ट्विटर के माध्यम से वायरल हो रहा एक सरकारी विद्यालय का वीडियो कानपुर देहात के बरार ब्लॉक मैथा का प्राथमिक विद्यालय बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को बनाने वाले युवक ने साफ तौर पर कहता हुआ नजर आ रहा है कि यह वीडियो बरार ब्लॉक मैथा का है। जहां पर छोटे-छोटे बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रही है।

विद्यालय के साफ-सफाई के लिए निकाले 15 मिनट

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे ने बताया कि इस वीडियो में किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। जिसने भी यह वीडियो बनाया है। उन्हें बता दिया जाए कि शासनादेश है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूल शिक्षा के महानिदेशक का निर्देश है कि हर स्कूल के सौंदर्यीकरण व परिसर को अच्छा रखने के लिए ना सिर्फ टीचर बल्कि विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। घर के साथ-साथ में विद्यालय की साफ-सफाई में भी बच्चे योगदान कर सकते है। मेरे द्वारा एक सफाई अभियान चलाया भी जा चुका है। जिसमें समस्त टीचर व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। अगर सभी लोग मिलकर अपने विद्यालय के साफ-सफाई व सुंदरीकरण के लिए 10 से 15 मिनट निकालते हैं। तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

देखें यह वीडियो👇






Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more