हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2023

निपुण भारत मिशन के लिए गली-गली चलेगा जन जागरूकता अभियान: महानिदेशक


बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत संचालित आपरेशन कायाकल्प से प्रदेश के विद्यालयों की बदलती तस्वीर की जानकारी अब राज्य के गली-मुहल्लों तक में पहुंचाई जाएगी। इसके तहत दीक्षा एवं रीड एलांग रूप से बच्चों को मिल रही आनलॉइन शिक्षा, डीबीटी से मिला अभिभावकों को सम्मान, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, पढ़ रही बेटियाँ, बढ़ रही बेटियॉ, सफलता की कहानियां लिख रही बेटियां तथा निपुण हो हर बच्चा बनाएगा अपना भविष्य जैसे कार्यक्रमों को एलईडी वैन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत निपुण भारत मिशन जन जागरूकता अभियान व बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण सहित समग्र शिक्षा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रदेश के 75 जिलों में एलईडी वैन के माध्यम से रूटचार्ट बनाकर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

इस संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, विजय किरन आनन्द ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य सफलतापूर्वक कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रतिदिन 4 स्थानों पर 2- 2 घंटे के कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी जाएगी ।


इस प्रकार एक जिले में कुल 120 स्थलों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्य के लिए नामित नोडल शिक्षक / शिक्षिका द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित शिड्यूल के आधार पर ही कार्यक्रमों का प्रदर्शन कराया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more