हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2023

इसी महीने जारी हो सकता है 35700 भर्ती का नोटिफिकेशन, यहां पर मिलेगी सूचना, यह होंगे आवेदन के पात्र


UP Police Constable Vacancy 2023 : यूपी पुलिस की ओर से नई कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन इस महीने जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने दिसंबर में महीने में कांस्टेबल भर्ती के लिए निर्धारित रिक्तियों की संख्या 26210 में करीब 9000 पदों की और बढ़ोतरी की है। यूपी सरकार की ओर से राज्य में नई कांस्टेबल भर्ती जल्द शुरू किए जाने का संकेत भी मिल चुका है।




 ऐसे में उम्मीद है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन इस महीने फरवरी में जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस भर्ती का विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट upbpbp.gov.in पर पर जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह कि भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट भी समय-समय पर देखते रहें।

पहले जा रहा था कि यूपी पुलिस की नई कांस्टेबल भर्ती दिसंबर 2022 तक शुरू हो सकती है, लेकिन कुछ कारणों के चलते अभी भर्ती नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा सका। उम्मीद है कि अब फरवरी अंत तक कांस्टेबल भर्ती की प्रकिश शुरू कर दी जाएगी। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जारी टेंडर नोटिस में यूपी पुलिस की ओर से सूचना जारी की गई है इस भर्ती के लिए करीब 20 लाख आवेदन आ सकते हैं। लेकिन अब कुछ समय बीतने व पदों की संख्या बढ़ने के कारण आवेदन संख्या में भी वृद्धि हो सकती है।

12वीं पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन:
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। हालांकि अभ्यर्थियों आवेदन योग्यता व आयु सीमा के बारे में सटीक जानकारी के लिए यूपी पुलिस भर्ती विज्ञापन जारी होने का इंतजार करना होगा। राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यानी बंपर आवेदन आने की उम्मीद है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।


यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिलेबस 2023:
परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more