हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2023

शिक्षक की बाइक को कार ने मारी टक्कर, बीस मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत


लोधा के अलीगढ पलवल राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर साढे़ बारह बजे के करीब अर्राना कांटा स्थिति नायरा पैट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार एक क्रेटा कार के चालक ने बाइक सवार शिक्षक को  पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही शिक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल शिक्षक को इलाज के लिए जेएन मैडीकल कालेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई।


खैर थाना क्षेत्र के नगला सहरोई निवासी 48 वर्षीय शिक्षक जेनेन्द्र भारद्वाज उर्फ त्रिलोकी मास्टर पुत्र हरीशचन्द्र भारद्वाज लौंग श्री देवी इण्टर कालेज, अर्राना, खैर में हिन्दी के शिक्षक थे। कॉलेज से दोपहर अपनी बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे। अर्राना कांटा स्थिति नायरा पैट्रोल पम्प से पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे, तभी खैर की तरफ से अलीगढ़ जा रही एक तेज रफतार क्रेटा कार ने बाइक सवार शिक्षक को पीछे से टक्कर मारी और शिक्षक को बीस मीटर तक घसीटा।



घायल शिक्षक को इलाज के लिए जेएन मैडीकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया और कॉलेज में शौक की लहर में दौड़ गई। पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिक्षक ने अपने पीछे एक बेटा एक बेटी और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ा है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more