हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 February 2023

बीएड की परीक्षा देने गई युवती पर सरेराह चाकू से हमला


यूपी के आजमगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बाइक सवार युवती पर सिरफिरे शख्स ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। यह सब तब हुआ जब युवती बीएड की परीक्षा देकर भाई के साथ घर लौट रही थी। घटना में युवती घायल हो गई। इधर, हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने दबोच लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। चाकू से घायल छात्रा और हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना इटैली बाजार की है।


तरंवा थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी सुनीता पांडेय (26) बुधवार को अपने भाई के साथ बीएड की परीक्षा देने के लिए पीजी कॉलेज कूबा मेहनाजपुर गई थी। परीक्षा खत्म होने पर वह भाई के साथ बाइक से घर जाने लगी। इटैली बाजार में भीड़ के कारण बाइक की गति कम थी। तभी एक सिरफिरा युवक रितेश पुत्र रविंद्र यादव पहुंचा और उसने बाइक सवार सुनीता पर चाकू से हमला बोल दिया।

युवती पर पहले भी हो चुका है चाकू से हमला
नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी फोर्स के साथ पहुंचे। चाकूबाजी में घायल युवती व बाजारवासियों की पिटाई से घायल हमलावर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमलावर के साथ एक और युवक भी था जो मौके से भाग निकलने में सफल रहा। सीओ ने युवती का बयान लिया और फिर भाई की तहरीर पर मेहनाजपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि कुछ साल पूर्व भी रितेश ने सुनीता पर हमला किया था। उस मामले में भी मुकदमा मेहनाजपुर थाने में दर्ज है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more