हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 February 2023

बदलेगा पैटर्न, एक दिन में ही होगी पूरी परीक्षा


बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में इस वर्ष वार्षिक परीक्षा का पैटर्न बदल जाएगा। निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) को ही वार्षिक परीक्षा का आधार बनाने की तैयारी है। विभाग ने विषयवार कई दिनों तक चलने वाली परीक्षा को अलविदा कहने का मूड बना लिया है। नैट के जरिये कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की परीक्षा एक दिन में ही हो जाएगी, क्योंकि बच्चों को ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने को दिए जाएंगे।


एक साल से निपुण एसेसमेंट टेस्ट की शुरुआत हुई है, जिसमें बच्चों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाती है। एक बार नैट परीक्षा कराई जा चुकी है, जिससे
प्राप्त परिणामों के आधार पर शैक्षिक स्तर परखा जाता है। इसके आधार पर बच्चों के शैक्षिक स्तर में आवश्यक सुधार को विशेष कक्षाएंए संचालित करने के निर्देश हैं।

नैट के असर से बच्चों में सुधार की दशा पर अभी कार्यक्रम प्रायोगिक स्तर में है, लेकिन विभाग ने पुराने पैटर्न को छोड़कर इसे अपनाने का निर्णय लिया है। एक दिन में परीक्षा होने से बच्चों को तनाव से राहत मिलेगी, विभाग को भी परीक्षा के लिए की जाने वाली व्यवस्था से निजात। मिल जाएगी। - विनय कुमार, ि बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more